Peddi Box Office Collection Day 7: साउथ स्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी ने बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही तहलका मचा दिया. पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई ये स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म अब साउथ की 2026 की सबसे ज्यादा रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है. इसने सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

6 दिनों में 332 करोड़

4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण, जान्हवी कपूर और जगपति बाबू की फिल्म पेद्दी की कमाई का सिलसिला पहले दिन से ही जारी है. दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. अपनी 6 दिनों की कमाई से राम चरण की इस फिल्म ने तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म करुप्पु की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. करुप्पु ने 304 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं पेद्दी की कमाई 330 करोड़ पार पहुंच चुकी है. ये जानकारी मेकर्स ने शेयर किया है कि पेद्दी दुनियाभर में 332.1 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर चुकी है और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा लगातार बनाए हुए है.

---विज्ञापन---

7वें दिन की कमाई

अब बात करें 7वें दिन यानी 10 जून की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक सातवें दिन 'पेद्दी' (Peddi) ने ₹7.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे अब तक इसका टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹222.53 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹187.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल मिलाकर ₹48.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹270.53 करोड़ हो गया है. हालांकि मेकर्स के मुताबिक 6 दिनों में ही पेद्दी ने 332.1 करोड़ का टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो राम चरण की पेद्दी एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है. इस फिल्म को बुची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में राम चरण के साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---