Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण और जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आरआरआर के चार साल बाद राम चरण ने अपनी जबरदस्त वापसी की है. रिलीज के चार दिनों में 'पेद्दी' ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. स्पोर्ट्स एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.
मंडे टेस्ट में फेल या पास?
4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण की 'पेद्दी' ने पहले दिन 51 करोड़ की धुआंधार कमाई से शुरुआत की थी. इससे पहले फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यूज से 18.50 करोड़ की कमाई तय की थी. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन फिल्म ने कितनी कमाई की. मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई या फेल?
5वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक राम चरण और जान्हवी कपुर की फिल्म पेद्दी ने पांचवें दिन यानी अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर ₹12.05 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्रॉस कलेक्शन ₹201.92 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹169.70 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन ₹1.00 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹47.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹248.92 करोड़ हो गया है.
बीतें 5 दिनों की कमाई
- पेड प्रीव्यूज- 18.50 करोड़
- पहला दिन- 51 करोड़
- दूसरा दिन- 26.90 करोड़
- तीसरा दिन- 28.85 करोड़
- चौथा दिन- 31.90 करोड़
- पांचवां दिन- 12.05 करोड़
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो पैन इंडिया रिलीज हुई राम चरण की 'पेद्दी' को सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. ये एक स्पोर्ट-ड्रामा फिल्म है.