Peddi Box Office Collection Day 4: 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने दर्शकों का दिल जीत लिया हैं. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशन में बनी ये फिल्म इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही है.

पेद्दी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 26.90 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह मात्र तीन दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. बता दें रिलीज से एक दिन पहले पेद्दी के प्रीव्यू शोज भी रखे गए थे, जिससे फिल्म ने 18.50 करोड़ की कमाई की थी. वहीं अब इसके चौथे दिन की कमाई जोड़ें तो फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

---विज्ञापन---

चौथे दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, पेद्दी ने अपने रिलीज के चौथे दिन ₹31.90 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल इंडियन ग्राॅस कलेक्शन ₹187.02 करोड़ और नेट कलेक्शन अब तक ₹157.15 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹4.00 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹46.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹233.02 करोड़ हो गया है.

तेलुगु भाषा में सबसे ज्यादा कमाई

देशभर में ये फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है. सबसे ज्यादा फिल्म को तेलुगु भाषा में रिस्पॉन्स मिल रहा है. अकेले तेलुगु भाषा में चौथे दिन पेद्दी ने 27.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं हिंदी वर्जन में इसने 3.85 करोड़ और तमिल में 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो पैन इंडिया 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---