Peddi Box Office Collection Day 3: राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल रही है. इतना ही नहीं मूवी दुनिया भर में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. यह फिल्म सिर्फ तीन दिनों में 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है. साथ ही इसने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. तो चलिए जानते हैं फिल्म ने तीन दिनों में कितना कलेक्शन कर लिया है.

धमाकेदार रही 'पेद्दी' की शुरुआत

‘पेद्दी’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मेगा बजट फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले दिन 51 करोड़ की कमाई की और पेड़ प्रीव्यू में इसने 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस तरह से फिल्म ने पहले दिन 69 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 26.90 करोड़ का कारोबार किया.

---विज्ञापन---

'पेद्दी' ने तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन

‘पेद्दी’ के तीसरे दिन के कलेक्शन को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 28.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 36.6 प्रतिशत रही है. फिल्म ने हिंदी में 2.80 करोड़, कन्नड़ में 17 लाख, मलयालम में 3 लाख, तमिल में 25 लाख और सबसे ज्यादा तेलुगु में 25.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है. मूवी ने भारत में 125.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन दुनिया भर सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की है. इसने दुनिया भर में तीन दिनों में 191.07 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह 200 करोड़ से बस थोड़ा ही दूर रह गई है.

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो इसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है. जिसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में शिवा राजकुमार, जगपति बाबू, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार दिखे हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर सलीम कुमार का हुआ निधन, 56 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

---विज्ञापन---