Peddi Box Office Collection Day 2: साउथ सुपरस्टार राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' गुरुवार 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और इस मूवी ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इस मूवी ने सिर्फ दो दिनों में दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए है और भारत में भी यह 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन पर.
पहले दिन पेद्दी ने की शानदार शुरुआत
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पेद्दी' ने ओपनिंग डे पर 51 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके अलावा फिल्म ने पेड़ प्रीव्यू के जरिए 18.50 करोड़ की कमाई की. इस मूवी ने पेड प्रीव्यू को मिलाकर भारत में पहले दिन कुल कलेक्शन 69.50 करोड़ रुपये का कर लिया था.
दो दिनों में 100 करोड़ के करीब पहुंची 'पेद्दी'
वहीं, फिल्म के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार के कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस दिन मूवी की रफ्तार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि उसके बाद भी फिल्म ने शुक्रवार को ताबड़तोड़ कमाई की है. मूवी ने दूसरे दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 26.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 32.8 प्रतिशत रही है. इसके अलावा इस मूवी ने हिंदी में 2.25 करोड़, कन्नड़ में 17 लाख, मलयालम में 3 लाख, तमिल में 25 लाख और तेलुगु में सबसे ज्यादा 24.20 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस तरह से फिल्म ने दो दिनों में इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 114.49 करोड़ का कलेक्शन किया है. भारत में फिल्म ने कुल कमाई 96.40 करोड़ की है. यह 100 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है. इतना ही नहीं इसने दुनिया भर में 150.49 करोड़ की कमाई कर ली है.
राम चरण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
बता दें कि पेद्दी राम चरण की पहली ऐसी सोलो फिल्म है, जिसने दुनिया भर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 135.36 करोड़ कमाए थे और दूसरे दिन तक वर्ल्डवाइड का यह आंकड़ा 150.49 करोड़ पहुंच गया है.
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म को लेकर बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. इस मूवी में राम चरण के अलावा जाह्नवी कपूर, बोमन ईरानी, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- ‘Munna Bhai MBBS’ की इस हसीना के साथ हुई बदसलूकी, किसिंग सीन में जानबूझकर रीटेक लेता रहा हीरो