Ustaad Bhagat Singh Box Office Collection Day 1: तेलुगु सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हर कोई कह रहा था कि फिल्म 'धुरंधर' की आंधी में पवन कल्याण की ये फिल्म कहीं खो जाएगी. लेकिन बॉक्स ऑफिस के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो इस बात से बिल्कुल उल्ट हैं. फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग की है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की.

'उस्ताद भगत सिंह' की शानदार ओपनिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की. वहीं, फिल्म की तेलुगु ऑक्यूपेंस कुल 69.0 प्रतिशत रही. 'धुरंधर' की आंधी के बीच फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के इस कलेक्शन ने बता दिया कि अभी भी तेलुगु सिनेमा के फैंस के बीच पावर स्टार की पावर कम नहीं हुई है. जहां एक तरफ बाकी फिल्में लोगों के बीच 'धुरंधर' का क्रेज देखकर पीछे हट गईं, वहीं, पवन कल्याण की फिल्म उसी दिन रिलीज हुई.

---विज्ञापन---

कमाई पर हुआ 'धुरंधर' का असर

ऐसा नहीं कहा जा सकता कि 'धुरंधर' के तूफान का पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' पर कोई असर नहीं पड़ा है. यकीनन फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई पर 'धुरंधर' का असर हुआ है. फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' के मुकाबले काफी सस्ती ओपनिंग की है. जहां फिल्म'दे कॉल हिम ओजी' ने पहले दिन 63.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का ओपनिंग कलेक्शन इसके मुकाबले आधा है.

---विज्ञापन---

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो, यहां पवन कल्याण की फिल्म थोड़ा मार खा गई. फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन सिर्फ 37.50 करोड़ रुपये का ही बिजनस किया है. वैसे देखना दिलचस्प होगा कि 'धुरंधर' के आगे फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' कितने दिन तक टिक पाती है.