Pati Patni Aur Woh Do Box Office Collection Day 3: 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्टर आयुष्मान खुराना की नई फिल्म पति पत्नी और वो दो को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस इस फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में कमर्शियल तौर पर सफल रही हैं, लेकिन आयुष्मान की पति पत्नी और वो दो को ने शुरुआत अच्छी नहीं की. हालांकि अब इसका कलेक्शन ट्रैक पर आता दिख रहा है. रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के तीसरे दिन इस मूवी ने कितनी कमाई तय की.

तीसरे दिन की कमाई

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो ने ओपनिंग डे पर कुछ खास शुरुआत नहीं की. दूसरा दिन भी फिल्म का कुछ खास नहीं रहा. लेकिन अब रिलीज के तीसरे दिन पति पत्नी और वो दो ने वापसी कर ली है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक पति पत्नी और वो दो ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को ₹7.75 Cr करोड़ की कमाई की है, जो पिछले तीन दिनों में सबसे अधिक है. इस तरह संडे के दिन फिल्म ने शानदार वापसी की है.

---विज्ञापन---

तेजी से करनी होगी कमाई

इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹21.00 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹17.50 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 3.25 करोड़ रुपये हो गया. इसके साथ ही इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओपनिग वीकेंड के लिहाज से फिल्म की कुल कमाई औसतन रही है. ऐसे में इसे अभी और मेहनत करनी पड़ेगी. वीकडेज पर भी फिल्म को शानदार कलेक्शन करने होंगे. इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के अलावा सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी प्रजापति पांडे नाम के फॉरेस्ट ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी दोस्त चंचल कुमारी की मदद करता है, लेकिन मुसीबत में फंस जाता है.

---विज्ञापन---