Pati Patni Aur Woh Do Collection Day 6: 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ अब बॉक्स ऑफिस पर पूरे 6 हो गए हैं. इन 6 दिनों में फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. आइए आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के 6 दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अपने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की थी. इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई थोड़ी सी बढ़ी और इसने दूसरे 5.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि चौथे दिन सोमवार को फिल्म की कमाई फिर से गिर गई और ये मात्र 3.25 करोड़ रुपये ही कमा सकी. पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो कि इसके ओपनिंग डे से भी कम रहा.

---विज्ञापन---

छठे दिन की कमाई

बात करें फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के छठे दिन के कलेक्शन की तो Sacnilk के मुताबिक अबतक फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है, जो मंगलवार के केलक्शन के मुकाबले काफी कम है. इस तरह आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल ₹27.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसके बजट के मुकाबले आधा भी नहीं है. विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन ₹0.60 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन अब तक ₹5.35 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹37.42 करोड़ तक पहुंच गया है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो इसका बजट लगभग 60 करोड़ रुपये है. ऐसे में इसकी कमाई अबतक काफी कम है. मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं. रोमांस और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक शादीशुदा वन विभाग अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक दोस्त की मदद करने के चक्कर में फंस जाता है.

---विज्ञापन---