खबर से जुड़ी अहम बातें

  • ‘ओह माय डॉग’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन पूरे कर लिए हैं और सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.
  • दूसरे दिन फिल्म ने ₹1.10 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹2 करोड़ हो गया है.
  • फिल्म ने पहले दिन ₹90 लाख की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी.
  • पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है. फिल्म में राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, माही राय और गीता अग्रवाल शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं.
  • इंसान और कुत्ते के रिश्ते पर आधारित फिल्म को क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और आने वाले दिनों में अच्छे वर्ड ऑफ माउथ से कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

Ohh My Dog Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. दूसरी तरफ 'द ओडिसी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बीच बॉलीवुड फिल्म 'ओह माय डॉग' भी रिलीज हुई, जो लगातार दर्शंकों का दिल जीतने का काम कर रही है. पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो पूरे कर लिए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अबतक कितना कलेक्शन किया है.

लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई 'ओह माय डॉग'

भले ही बॉक्स ऑफिस पर 'ओह माय डॉग' की धीमी शुरुआत हुई है. लेकिन इंसान और कुत्ते के बीच रिश्ते को दिखाती ये फिल्म हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. उम्मीद है कि आने वाले दिनों में 'वर्ड ऑफ माउथ' से फिल्म की कमाई में भी इजाफा हो सकता है.

---विज्ञापन---

'ओह माय डॉग' की कमाई

बात करें फिल्म की कमाई की तो Sacnilk के मुताबिक दूसरे दिन, 'ओह माय डॉग' ने 721 शो से ₹1.10 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹2.40 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹2.00 करोड़ हो गया है. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाई हुई है. रिलीज के पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये से खाता खोला था.

लीड रोल में पंकज त्रिपाठी

अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर 7 अगस्त रख दी गई. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म की खूब चर्चा हो रही है. हालांकि लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज होने की वजह से फिल्म की कमाई अभी थोड़ी कम है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'ओह माय डॉग' को क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली, बच्चों-बूढ़ों सबके साथ आराम से सिनेमाघरों देख सकते हैं. पंकज त्रिपाठी के अलावा इस फिल्म में राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, माही राय और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे सितारे हैं.

---विज्ञापन---

निष्कर्ष

‘ओह माय डॉग’ ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरुआत की हो, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सीमित स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद फिल्म ने दो दिनों में ₹2 करोड़ नेट का आंकड़ा पार कर लिया है. पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी और इंसान-कुत्ते के भावनात्मक रिश्ते पर आधारित कहानी दर्शकों को आकर्षित कर रही है. अब फिल्म की नजर वीकेंड की कमाई पर होगी. अगर दर्शकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह जारी रहता है, तो आने वाले दिनों में ‘ओह माय डॉग’ की कमाई में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. खासतौर पर फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म की पकड़ मजबूत होने पर इसका बॉक्स ऑफिस सफर और बेहतर हो सकता है.

---विज्ञापन---