---विज्ञापन---

Box Office Report: 7 दिन में O Romeo ने तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कहा तक पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

O Romeo Breaks 7 films Record: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 7 दिनों में 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

O Romeo Breaks 7 Films' Record: विशाल भारद्वाज की शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इंटेंस रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' इस समय सिनेमाघरों में छाई हुई है. इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर आज 7 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने शुरुआत के 3 दिन काफी अच्छी कमाई की, लेकिन चौथे दिन से इसके कलेक्शन में कमी आने लगी. भले ही 'O Romeo' की कमाई का ग्राफ नीचे गिर रहा हो, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने काफी अच्छा-खासा कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने 7 मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'O Romeo' की 7वें दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक्शन रोमांटिक फिल्म 'O Romeo' ने 7वें दिन 3.15 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 47.15 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं, 7वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 8.14% रही, जिसमें सुबह के शो में 5.63%, दोपहर के शो में 8.27%, शाम के शो में 7.86% और रात के शो में 10.80% रही.

---विज्ञापन---

'O Romeo' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'O Romeo' ने भारत के अलावा वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की है. Sacnilk.com के डाटा के मुताबिक, 'O Romeo' ने दुनियाभर में अब तक 71.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ शाहिद कपूर की मूवी ने 7 दिनों में 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

'O Romeo' ने तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

फिल्म 'O Romeo' ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जिन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है, उस लिस्ट में अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' (41.65 करोड़ रुपये), अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (66.01 करोड़ रुपये), धनुष की 'इडली कढ़ाई' (71.86 करोड़ रुपये), मल्टी स्टारर फिल्म 'मेट्रो… इन दिनों' (69.68 करोड़ रुपये), शाहिद कपूर की 'देवा' (56.32 करोड़ रुपये), एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द एपिक' (52.15 करोड़ रुपये) और कार्तिक आर्यन की 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' (49.5 करोड़ रुपये) फिल्में हैं.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---