---विज्ञापन---

O Romeo Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ को टक्कर देने आए शाहिद कपूर, एडवांस बुकिंग में ‘ओ रोमियो’ ने कमाए इतने करोड़

O Romeo Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' अब रिलीज होने को तैयार है. ये फिल्म इसी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं.

O Romeo Advance Booking: बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर सुर्खियों हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपुर इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी भी लीड रोल में हैं. फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है, जो फिल्म की एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है. इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है.

'ओ रोमियो' एडवांस बुकिंग कलेक्शन

'ओ रोमियो' 13 फरवरी को रिलीज होगी. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही करीब 16,226 टिकट बिके और इससे लगभग 36.69 लाख रुपये की कमाई हुई. 11 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे फिल्म का एडवांस कलेक्शन 1.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है (ब्लॉक सीट्स सहित).

---विज्ञापन---

बता दें इस समय बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ छाई हुई है. ऐसे में आने वाले दिनों शाहिद कपूर की फिल्म बॉर्डर 2 को कड़ी टक्कर दे सकती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो ओपनिंग डे पर 'ओ रोमियो' 4 से 7 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी. इसी दिन शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हो रही है, जिससे ‘ओ रोमियो’ का क्लैश होगा. ऐसे में देखना होगा कि किस फिल्म को कितना फायदा मिलता है.

---विज्ञापन---

वैलेंटाइन वीकेंड का मिलेगा फायदा?

वैलेंटाइन वीकेंड पर रिलीज हो रही 'ओ रोमियो' को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिल सकता है. फिल्म से शाहिद-तृप्ति की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी खूब सराही जा रही है, जो दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींच सकती है. बता दें कि 'ओ रोमियो' का बजट करीब 60-65 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में अच्छी ओपनिंग से यह मुनाफे में आ सकती है. इसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी का कैमियो भी देखने को मिलेगा.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---