Nayyi Navelli Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' इस समय सिनेमाघरों में लोगों को हंसाने और एंटरटेन करने का काम बखूबी कर रही है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 7 दिन हो गए हैं. इन 7 दिनों में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, इस फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन इसके बाद भी इसका कलेक्शन करोड़ों में हो रहा है. अच्छी बात ये है कि यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि फिल्म 'नई नवेली' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
'नई नवेली' की कमाई में आई गिरावट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम की सुपरनैचुरल फिल्म 'नई नवेली' ने 7वें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 6वें दिन की कमाई की तुलना में 25.0 प्रतिशत कम है. इस गिरावट के बाद भी फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन बहुत ही शानदार रहा. फिल्म 'नई नवेली' ने भारत में अब तक 22.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. हालांकि, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 26 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंसी
फिल्म 'नई नवेली' के पूरे भारत में कुल 4,539 शो चलाए गए, जिनकी टोटल ऑक्यूपेंसी सिर्फ 9.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की सुबह के शो में 5.54 प्रतिशत, दोपहर के शो में 9.92 प्रतिशत, शाम के शो में 10.46 प्रतिशत और रात के शो में 12.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके अलावा, थिएटर में ऑडियंस का कुल फुटफॉल नंबर 87,366 रहा.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' भारतीय बाजार के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड लेवल पर 29 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. हालांकि, अभी भी फिल्म को 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा.