Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 5: 'मिर्जापुर' सीरीज पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और लगातार धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग शानदार रही थी. मूवी का पहला वीकेंड भी धमाकेदार रहा. वहीं वीकडेज में भी ये अच्छा कारोबार कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, दूसरे दिन इसने 32 करोड़, तीसरे दिन 36 करोड़ और चौथे दिन यानी कि मंडे को 16 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी डे 5 कलेक्शन

वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी कि मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि फिल्म की कमाई में सोमवार के मुकाबले 15 लाख की गिरावट देखी गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 44.7 प्रतिशत रही और कुल शोज 10,686 चले.

मिर्जापुर द मूवी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

हिंदी भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा कारोबार किया. इसने हिंदी में 15.75 करोड़ रुपये की कमाई की और तेलुगु में सिर्प 10 लाख कमाए. फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 125.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में इसकी कमाई 176.97 करोड़ रुपये पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

मिर्जापुर द मूवी में नजर आए ये कलाकार

फिल्म को लेकर बात करें तो एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है. फिल्म में अली फजल गुड्डू पंडित के रोल में नजर आए हैं. वहीं दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया, पंकज त्रिपाठी कालीन भैया और श्वेता त्रिपाठी गोलू के रोल में दिखाई दी हैं. इसके अलावा फिल्म में रवि किशन, जितेंद्र, रसिका दुग्गल, सोनल चौहान जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Mirzapur The Movie Box office Collection Day 5: मंगलवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा जारी, जानें 5वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?

---विज्ञापन---