Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जिस तरह दर्शकों ने 'मिर्जापुर' की कहानी सीरीज के रूप में पसंद की, उसी तरह इसे सिनेमाघरों में भी प्यार मिल रहा है. बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संडे को 3 दिन पूरे कर लिए हैं. आइए जानते है फिल्म ने अबतक कितनी कमाई की.

वीकेंड पर छाई 'मिर्जापुर द मूवी'

4 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने ओपनिंग डे पर 25.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई में और भी इजाफा देखा गया और इसने शनिवार को 32 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन. ओपनिंग डे के मुकाबले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा देखा गया है.

---विज्ञापन---

संडे का कलेक्शन

बात करें तीसरे दिन यानी संडे की कमाई के बारे में तो, 'मिर्जापुर द मूवी' ने अब तक ₹27.57 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹101.83 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹85.32 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जीतेंद्र, रवि किशन, रसिका दुग्गल, कुलभूषण खरबंदा और श्वेता त्रिपाठी समेत कई शानदार कलाकार शामिल है. फिल्म की कहानी का आधार वेब सीरीज जैसा ही है. इसमें बब्बन बबुआ यानी रवि किशन ने विलेन के अवतार में नजर आए हैं, जो कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) और उनके बेटे मुन्ना (दिव्येंदु) को मारकर मिर्जापुर की गद्दी पर राज करना चाहता है.

---विज्ञापन---