Mardaani 3 vs Border 2 Box Office Collection: सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' पिछले एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. मूवी को रिलीज हुए आज पूरे 8 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी सिनेमाघरों में इसे देखने वालों की लाइन कम नहीं हो रही है. अब इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. चलिए आपको बताते हैं कि 'Mardaani 3' का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा. इसके साथ ही ये भी बताएंगे कि 'Border 2' की कमाई आखिर कहां तक पहुंची है.
Mardaani 3 का ओपनिंग डे कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने पहले बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन मेकर्स और फैंस की उम्मीद से काफी कम रहा. वहीं, पहले दिन इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 18.01% रही, जिसमें सुबह के शो में 8.97%, दोपहर के शो में 14.78%, शाम के शो में 17.13% और रात के शो में 31.14% रही.
---विज्ञापन---
Border 2 की दहाड़ बरकरार
वहीं, दूसरी तरफ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म 'Border 2' ने 8वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 235.25 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा 8वें दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 15.05% रही, जिसमें सुबह के शो में 6.58%, दोपहर के शो में 13.24%, शाम के शो में 16.71% और रात के शो में 23.65% रही.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Border 2 Day 7 Collection: बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, 7वें दिन 300 करोड़ पार कमाई
दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, अगर इन दोनों फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस मामले में 'Border 2' ने अपनी काफी अच्छी पकड़ बना रखी है. सनी देओल की फिल्म 'Border 2' का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 322.5 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं, रानी मुखर्जी की फिल्म 'Mardaani 3' ने दुनियाभर में 5.5 करोड़ की कमाई की है.