Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

KGF-2 B.O. Collection: रॉकी भाई का पर्दे पर तूफान, दिया 1000 Volt का झटका

Tollywood News: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)’ लगातार सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। यश की फिल्म लगातार दो हफ्तों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं केजीएफ-2 ने कई फिल्मों को पछाड़ते हुए खुद का […]

Tollywood News: कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)’ लगातार सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। यश की फिल्म लगातार दो हफ्तों से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं केजीएफ-2 ने कई फिल्मों को पछाड़ते हुए खुद का एक नया रिकॉर्ड कायम किया हैं। वहीं अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Box Office Collection) सामने आया है।

फिल्म ने शुक्रवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने सिर्फ 353.06 करोड़ की कमाई की जिसके बाद ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का मानना है कि, ये फिल्म जल्द 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म हजार करोड़ के क्लब को पार कर गई है। दुनियाभर में 1000 करोड़ और हिंदी भाषा में 350 करोड़ का कलेक्शन कर KGF-2 ने एक बार फिर से अपना दमखम दिखा दिया है।

केजीएफ-2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ ये दंगल, बाहुबली 2 और RRR के बाद 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी फिल्म बन गई है। फिल्म अब भी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए तो ये कह सकते हैं कि इसकी रफ्तार इतनी जल्दी कम नहीं होने वाली है।

आपको बता दें, केजीएफ 2 को प्रशांत नील (Prashant Neel) ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधी शेट्टी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ यश ने केजीएफ-3 (KGF-3) को लेकर भी कई खुलासे किए है। यश ने बताया कि, जल्द ही इस फिल्म के तीसरे पार्ट पर भी काम शुरू किया जाएगा। इसी के साथ कहा कि, अभी रॉकी की जिंदगी और इसकी कहानी में काफी कुछ है, जो तीसरे पार्ट में दिखाया जाएगा।

 

 

 

 

First published on: Apr 30, 2022 05:41 PM