Karuppu Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या ने अपनी नई फिल्म से तहलका मचा दिया है. हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म करुप्पु बॉक्स ऑफिस पर हर किसी का दिल जीत रही है. रिलीज के महज 8 दिनों के अंदर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. सूर्या के लिए भी ये मूवी धमाकेदार कमबैक साबित हुई है. पहले हफ्ते की तरह दूसरे हफ्ते भी धुआंधार कलेक्शन करती नजर आ रही है. विदेशों में भी फिल्म जमकर कमाई कर रही है.

8वें दिन की कमाई

एक्शन और थ्रिल से भरपूर फिल्म ‘करुप्पु’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कहानी दर्शकों को लगातार सिनेमाघरों में खींच रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, 'करुप्पु' ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार भारत में 7.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जिससे फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट कलेक्शन 121.65 करोड़ रुपये पहुंच गया. इसी के साथ 8 दिनों में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 140.86 करोड़ रुपये हो गया.

---विज्ञापन---

200 करोड़ पार हुई 'करुप्पु'

घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट से भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. यही कारण है कि 'करुप्पु' ने 8वें दिन विदेशों से 3.50 करोड़ रुपये बटोरे, जिसके बाद इसका टोटल ओवरसीज ग्रोस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200.86 करोड़ रुपये हो गया. यानी महज 8 दिन में फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म के तमिल वर्जन खूब पसंद किया जा रहा है. आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ तमिल भाषा से 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

फिल्म के बारे में

बात करें सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ की तो दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पसंद आ रही है. फिल्म की कहानी कहानी एक लालची वकील के बारे में है, जो अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है. ऐसे में एक शख्स उससे परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है. इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं. फिल्म में सूर्या के साथ साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---