Karuppu Vs Raja Shivaji Box Office Collection: सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत शानदार रही, लेकिन अब धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट आ रही है. वहीं, दूसरी ओर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो की कमाई भी धीरे-धीरे घट रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं तीनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

करुप्पू ने शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन

सूर्या की फिल्म करुप्पू ने इस शुक्रवार यानी कि 8वें दिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. मूवी की ऑक्यूपेंसी इस दिन 31.4 प्रतिशत रही है. फिल्म ने शुक्रवार के दिन तमिल में 6.80 करोड़ की कमाई की और तेलुगु में 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. करुप्पू ने भारत में कुल 121.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में इस मूवी ने 200.86 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

राजा शिवाजी की घटी कमाई

वहीं, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म राजा शिवाजी को लेकर बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने चौथे शुक्रवार को सिर्फ 70 लाख का कलेक्शन किया. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 19.2 प्रतिशत रही है. फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 110.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, भारत में इसने कुल कमाई 89.55 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

पति पत्नी और वो दो ने किया शुक्रवार को इतना कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर बात करें तो दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने भारत में कुल 59.02 करोड़ की कमाई कर ली है और दुनिया भर में इसने 73 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें कि फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम रोल में नजर आई हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office: दूसरे दिन घटी ‘मोहनलाल’ की फिल्म की कमाई, जानें ‘चांद मेरा दिल’ ने शुक्रवार को किया कितना कलेक्शन

---विज्ञापन---