Karuppu Box Office Collection Day 7: साउथ स्टार सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' को बॉक्स ऑफिस पर गुरवार 21 मई को 7 दिन हो गए. रिलीज के 6 दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई तय कर ली थी. ऐसे में आइए जानते हैं कि 7वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

6 दिन में 'करुप्पु' ने की 100 करोड़ की कमाई

सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म 'करुप्पु' ने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी जबरदस्त कमाई की. दूसरे दिन 'करुप्पु' ने 24.15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 28.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं चौथे दिन 14.30 करोड़ रुपये और पांचवें दिन फिल्म ने 12.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. बीते दिन बुधवार को फिल्म ने 10.30 करोड़ रुपये की कमाई की.

---विज्ञापन---

सातवें दिन की कमाई

अब बात करें सातवें दिन यानी 21 मई की कमाई की तो, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 6.86 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिससे फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 112.61 रुपये हो चुका है. फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 130.53 करोड़ रुपये हो गए हैं.

दृश्यम 3 के आने से बिगड़ेगा 'करुप्पु' का खेल?

अब बात करें हाल ही में रिलीज हुई मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' की तो ये फिल्म अन्य साउथ भाषाओं सहित तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है. ऐसे में 'करुप्पु' के कलेक्शन पर इसका थोड़ा बहुत असर जरूर देखने को मिला है. ऐसे में आने वाले दिनों में 'करुप्पु' को शानदार प्रदर्शन करना होगा.

---विज्ञापन---

करुप्पु की कहानी

सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' दर्शकों को इन दिनों काफी पसंद आ रही है. इसकी कहानी एक लालची वकील के बारे में है, जो अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है. ऐसे में एक शख्स उससे परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है. इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---