Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे 15 को रिलीज किया गया. इतना ही नहीं 14 को रिलीज न करने के कारण कई शोज भी कैंसिल हुए थे. हालांकि फैंस ने तृषा और सूर्या का पूरा सपोर्ट किया और ओपनिंग डे पर भी फिल्म को अच्छा फायदा मिला है. इस मूवी ने पहले दिन भी अच्छी कमाई की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के ओपनिंग डे कलेक्शन पर.

ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़

करुप्पू ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 14.40 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के पहले दिन कुल 4,891 शोज थे और इस दिन इसकी ऑक्यूपेंसी 46.9 प्रतिशत रही है.

---विज्ञापन---

दुनिया भर में किया इतना कारोबार

वहीं, करुप्पू ने तमिल में पहले दिन 12 करोड़ का कारोबार किया और तेलुगु भाषा में इसने 2.40 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 20.66 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

अन्य फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ा असर

इतना ही नहीं इस फिल्म की रिलीज के बाद अन्य मूवीज के कलेक्शन पर भी असर पड़ा है. अक्षय कुमार की भूत बंगला ने इस शुक्रवार सिर्फ 75 लाख का कारोबार किया है. वहीं, दूसरी ओर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने 1.45 करोड़ की कमाई की है और धुरंधर 2 ने सिर्फ 25 लाख कमाए है. शुक्रवार को सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है और सबसे ज्यादा कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

करुप्पू फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह न्यायिक व्यवस्था और भ्रष्टाचार के बारे में है कि किस तरह से आम लोग इससे परेशान होते हैं. कहानी में मोड़ तब आता है जब वकील श्रवणन की एंट्री होती है. फिल्म में सूर्या वकील श्रवणन के रोल में दिखे हैं, जो कि बुराई और लोगों को इंसाफ दिलाने के लड़ता है. इस बीच श्रवणन के अंदर भगवान करुप्पू स्वामी की शक्ति आ जाती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Rajinikanth की Jailer 2 के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से 28 साल के इस शख्स की मौत

---विज्ञापन---