Jana Nayagan Box Office Collection Day 5: 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन पूरे कर लिए हैं. सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शानदार ओपनिंग के साथ वीकेंड पर 'जन नायकन' ने धुआंधार कमाई तय की और 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. आइए जानते हैं इस फिल्म ने पहले सोमवार की परीक्षा में कैसा प्रदर्शन किया है?

'जन नायकन' की कमाई

23 जुलाई को रिलीज हुई 'जन नायकन' ने पहले दिन 42.70 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. इसके बाद दूसरे दिन शुक्रवार को कलेक्शन में थोड़ी गिरावट आई और इसने 21.15 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 28.90 करोड़ रुपये और रविवार को चौथे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

---विज्ञापन---

मंडे टेस्ट में पास या फेल?

अब बात करें पांचवें दिन सोमवार की तो 'जन नायगन' ने ₹10.15 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹157.74 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹134.90 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने पांचवें दिन ₹4.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹75.50 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹233.24 करोड़ हो गया है.

फिल्म के बारे में

'जन नायकन' एक पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म में थलापति विजय के अलावा सी. जोसेफ विजय, बॉबी देओल (Bobby Deol), पूजा हेगड़े और ममिता बैजू भी लीड रोल में हैं. साथ ही नासर, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, नारायण और प्रियामणि भी इसमें शामिल हैं. ये फिल्म विजय की आखिरी फिल्म बताई जा रही है. फिल्म सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेशन की वजह से लंबे वक्त से अटकी हुई थी. पहले ये 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों में घिरी इस फिल्म को अब जुलाई में रिलीज किया गया है.

---विज्ञापन---