Jana Nayagan Box Office Collection Day 4: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं. 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रैज देखने को मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुआंधार कलेक्शन कर रही है. आइए जानते हैं फिल्म ने रविवार को चौथे दिन कितनी कमाई की है.

'जन नायकन' की कमाई

23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और ओपनिंग डे पर इसने 42.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 21.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके बाद शनिवार रिलीज के तीसरे दिन इसने 28.50 करोड़ की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

100 करोड़ पार हुई 'जन नायकन'

अब बात करें चौथे दिन यानी रविवार की कमाई की तो, ‘जन नायकन’ के लिए वीकेंड काफी अच्छा साबित हुआ. फिल्म ने संडे का जमकर फायदा उठाया. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने चौथे दिन ₹32.00 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹145.98 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹124.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने चौथे दिन ₹10.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹71.50 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹217.48 करोड़ हो गया है. इसी के साथ चौथे दिन फिल्म ने इंडिया में 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 'जन नायकन' एक जबरदस्त एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है. इसमें थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े और ममिता बैजू समेत कई शानदार कलाकार नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक पूर्व पुलिसवाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने देश पर होने वाले एक बहुत बड़े आतंकी हमले को टालता है.

---विज्ञापन---