Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. फिल्म आखिरकार तमाम विवादों के बाद 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और लोग लगातार इसकी तारीफ कर रहे हैं. इतना ही नहीं, थिएटर से बाहर आते समय विजय के फैंस काफी भावुक नजर आए, कुछ फैंस तो रो भी रहे थे. वहीं, फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की और दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया. आइए जानते हैं कि फिल्म ने दो दिनों में कुल कितना कलेक्शन किया है.
दूसरे दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जन नायकन' ने ओपनिंग डे पर 42.70 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने दूसरे दिन 21.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म की कमाई में दूसरे दिन 21.55 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29.5 प्रतिशत रही और इसके कुल 12,190 शो चले.
दुनिया भर में 100 करोड़ के पार हुई फिल्म
बता दें कि शुक्रवार को फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.85 करोड़ रुपये, तमिल भाषा में सबसे ज्यादा 17.95 करोड़ रुपये और तेलुगु भाषा में 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 63.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। दो दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 112.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है.
जन नायकन विवाद
बता दें कि फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन CBFC के साथ विवाद के कारण इसकी रिलीज में देरी हुई. इतना ही नहीं, इस बीच फिल्म की एक क्लिप भी लीक हो गई थी, जिस पर काफी विवाद खड़ा हो गया था. फिल्म में थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े, प्रकाश राज और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Box Office Collection Day 14: नहीं थम रही ‘धमाल 4’ की कमाई, 14वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन