Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. सिनेमाघरों में रिलीज हुए फिल्म ने 14 दिन पूरे कर लिए हैं. पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. आइए जानते हैं 14वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
'जन नायकन' के 14वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, 14वें दिन, 'जन नायगन' ने 3,980 शो में ₹1.80 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल गोरस कलेक्शन ₹213.81 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹183.35 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन ₹92.50 करोड़ हो गया है. इस तरह, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹306.31 करोड़ हो गया है.
5 महत्वपूर्ण बातें
- 14वें दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ रुपये की नेट कमाई की.
- भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 183.35 करोड़ रुपये हो गया है.
- फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 306.31 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
- ‘जन नायकन’ 200 करोड़ रुपये के घरेलू नेट कलेक्शन से करीब 16.65 करोड़ रुपये दूर है.
- फिल्म में थलापति विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.
200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची विजय की फिल्म
भले ही 'जन नायकन' की कमाई में अब गिरावट आई गई है. लेकिन में सिनेमाघरों में फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है. वीकडेज पर आम तौर पर होने वाली सुस्ती के बावजूद, इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. ये फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक बनी हुई है. उम्मीद है कि जल्द ही फिल्म इंडिया में नेट 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.
बीते दिनों की कमाई
23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'जन नायकन' ने पहले हफ्ते यानी 8 दिनों में 153.55 करोड़ रुपये की शानदार कमाई तय की. इसके बाद नौवें दिन इसने 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिर दसवें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ और ग्यारहवें दिन यानी दूसरे रविवार को 10.70 करोड़ रुपये कमाए. वहीं बारहवें और तेरहवें दिन इसका कलेक्शन क्रमश 3.85 और 2.10 करोड़ रुपये रहा.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो, 'जन नायकन' एच. विनोथ की निर्देशित एक तमिल-भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें सुपरस्टार विजय, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक दमदार हीरो के इर्द-गिर्द घूमती है, जो राजनीति, न्याय और एक्शन से जुड़ी एक बड़ी लड़ाई में फंस जाता है.
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार हुई 'जन नायकन'
थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने 14 दिनों के सफर में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. वीकडेज में कमाई की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. खास बात यह है कि भारत में 200 करोड़ रुपये के नेट क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म अब बेहद करीब है.
अब सभी की नजरें फिल्म के आने वाले दिनों के कलेक्शन पर हैं. अगर ‘जन नायकन’ अपनी मौजूदा पकड़ बनाए रखने में कामयाब रहती है, तो जल्द ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.