Jailer 2 Box Office Collection Day 7: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' पिछले हफ्ते से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर छाई हुई है और बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. दशहरा वाले दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की, लेकिन उसके अगले दिन फिल्म के कलेक्शन में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिली. 7वें दिन यानी बुधवार को रजनीकांत की फिल्म की कमाई में करीब 40 प्रतिशत गिरावट देखी गई है. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड लेवल पर 550 करोड़ के पार पहुंच गई है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.
'जेलर 2' की कमाई में आई गिरावट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 7वें दिन 28.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें 6वें दिन की कमाई के मुकाबले 39.9 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने बुधवार को तमिल में 18.50 करोड़ रुपये, तेलुगु में 6 करोड़ रुपये, हिंदी में 3 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 317.20 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके साथ ही फिल्म का नेट कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 371 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़ी
फिल्म 'जेलर 2' की कमाई के साथ-साथ इसकी थिएटर ऑक्यूपेंसी में भी गिरावट दर्ज की गई है. बुधवार को पूरे भारत में फिल्म के 14,470 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 34.8 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, 7वें दिन की सुबह के शो में 31.85 प्रतिशत, दोपहर के शो में 46.69 प्रतिशत, शाम के शो में 53.31 प्रतिशत और रात के शो में 53.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, बुधवार को इसका कुल फुटफॉल 1,853,141 दर्ज किया गया.
550 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
फिल्म 'जेलर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वहां आंकड़े बहुत ही शानदार हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 582 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने 550 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है और 600 करोड़ के करीब पहुंच गई है.