Dhurandhar in Japan: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड तोड़े. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की. वहीं हाल ही में इस फिल्म को जापान में रिलीज किया. मेकर्स ने अनुमान लगाया था कि फिल्म जापान में भी अच्छी कमाई करेगी. लेकिन ये अंदाजा गलत निकला. भारत में करोड़ों का बिजनेस करने वाली ये फिल्म जापान में 1000 दर्शक भी नहीं जोड़ पाई.

जापान में 'धुरंधर' का हाल बेहाल

दुनियाभर में अपनी कमाई से तहलका मचने वाली फिल्म 'धुरंधर' 10 जुलाई को जापान में रिलीज की गई. जापान में फिल्म को लगभग 80 स्क्रीन मिले. मेकर्स ने उम्मीद जताई थी कि ये फिल्म बाकि देशों की तरह जापान में भी अच्छा बिजनेस करेगी. लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा. सिनेमाघरों में फिल्म 1000 दर्शक भी नहीं जोड़ सकी. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन सिर्फ 900 लोगों ने ही फिल्म देखी. हालांकि फिल्म का प्रमोशन जापान में काफी जोर-शोर से किया गया था. लेकिन पहले दिन जापान में फिल्म बिल्कुल लटकती नजर आई.

---विज्ञापन---

जापान में रिलीज हुईं बॉलीवुड फिल्में

बाकि देशों की तरह जापान में भी बॉलीवुड का जबरदस्त क्रेज है. बीते वक्त में यहां कई बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. इनमें ‘आरआरआर', ‘साहो', ‘पुष्पा 2’, ‘धुरंधर’ मुख्य फिल्में रही हैं. ‘आरआरआर' और ‘साहो' ने जापान में शानदार ओपनिंग की थी. कुछ महीनों पहले 'पुष्पा 2' को भी जापान में रिलीज किया गया था. वहां इसके प्रीमियर पर खुद अल्लू अर्जुन परिवार सहित पहुंचे थे. मगर फिर भी ‘पुष्पा 2' कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई थी.

'धुरंधर' की कमाई

बात करें रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' की तो इस फिल्म का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 'धुरंधर; द रिवेंज' 19 मार्च 2025 में रिलीज हुआ. दोनों फिल्मों की कुल कमाई लगभग 3000 करोड़ से भी ज्यादा थी. 'धुरंधर' ने करीब 1307.35 करोड़ और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 1813.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई इतिहास रचे.

---विज्ञापन---