Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 13: नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को 13 दिन पूरे हो चुके हैं. रिलीज के पहले हफ्ते फिल्म की कमाई लगातार गिरती नजर आई, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने वो करिश्मा कर दिखाया जो आम तौर पर बहुत कम देखने को मिलता है.
दूसरे हफ्ते अचानक बढ़ी ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई
12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले बहुत धीमी शुरुआत की. पहले दिन फिल्म का कलेक्शन केवल 1.15 करोड़ रुपये हुआ, जिसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने कुल 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं हफ्ते में आते ही फिल्म की कमाई के आंकड़ों में जादुई बढ़त देखने को मिली. 8वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये, 9वें दिन 4.35 करोड़ रुपये, 10वें दिन 5.75 करोड़ रुपये और 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई तय की. वहीं 12वें दिन फिल्म ने 3.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
13वें दिन की कमाई
बात करें 13वें दिन की कमाई की तो 'मैं वापस आऊंगा' ने ₹2.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹38.63 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹32.45 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹12.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹51.23 करोड़ हो गया है.
कहानी और किरदारों ने जीता दर्शकों का दिल
बात करें फिल्म की तो ‘मैं वापस आऊंगा’ एक शानदार रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जो भारत-पाकिस्तान के बटवारे के समय बिछड़े एक प्रेमी जोड़े की कहानी कहती है. इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी ने मु्ख्य भूमिका निभाई है. शुरुआत में फिल्म को कम दर्शक मिले, लेकिन अब ये फिल्म लगातार सुर्खियों बनी हुई है. वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म की कमाई में शानदार तेजी आई है. दर्शकों को ये फिल्म बेहद पसंद आ रही है.