Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 4: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं. बीते शुक्रवार 12 जून से सिनेमाघरों में कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और निर्देशक इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज मौजूद हैं. इन्हीं के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. ये फिल्म बाकी फिल्मों से अच्छा कलेक्शन करती नजर आ रही है.
चौथे दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने चौथे दिन ₹2.20 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस ग्रॉस कलेक्शन ₹13.60 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन नेट कलेक्शन ₹11.55 करोड़ हो गया है.
बॉक्स ऑफिस पर हॉरर फिल्म का जलवा
इससे पहले इस हॉरर फिल्म ने तीसरे दिन 3.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ और पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी. ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है.
फिल्म के बारे में
कहानी की बात करें तो इसमें एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है. लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं. इसके आगे की कहानी में भूत-प्रेत और अजीब-अजीब घटनाएं देखने को मिलती है. इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.