Haunted 3D: Echoes of the Past Box Office Collection Day 3: विक्रम भट्ट के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. तीन दिन में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला है. आइए फिल्म के तीसरे दिन रविवार के कलेक्शन के बारे में जानते हैं.
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत
इस बीच सिनेमाघरों में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्में लगी हुई हैं. ऐसे में बिना किसी खास प्रमोशन के चुपके से रिलीज हुई विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ये फिल्म कंगना की भारत भाग्य विधाता, इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा, और मनोज बाजपेयी की गवर्नर के साथ रिलीज हुई थी. बड़े सितारों की फिल्में होने के बावजूद इस फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी की. पहले दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ और दूसरे दिन 3.25 करोड़ की कमाई की.
तीसरे दिन की कमाई
बात करें तीसरे दिन की कमाई की, तो रविवार को ‘हॉन्टेड 3डी-इकोज ऑफ द पास्ट’ ने तीसरे दिन ₹3.60 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹11.03 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹9.35 करोड़ हो गया है.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की कहानी की तो इसमें एक आदमी दूर-दराज के इलाके में बनी हवेली में आकर रहने लगता है. लेकिन यहां पर उसके साथ भयावह घटनाएं घटने लगती हैं और वो रहस्यमई चीजों का सामना करता है. इस फिल्म में मिमोह चक्रतर्वी, चेतना पांडे, मनवीर चौधरी और श्रुति प्रकाश जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट और मनीष पी. चव्हाण ने किया है.