Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान', पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' छाई हुई हैं. हनुमान अंश को रिलीज हुए 38 दिन बात चले हैं और इसकी कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है. संडे को इसने 'मिर्जापुर द मूवी' को भी पीछे छोड़ दिया. आइए दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.
'हनुमान अंश' की कमाई
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' तीसरे हफ्ते से लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. हालांकि, फिल्म की शुरुआत बहुत धीमी रही थी और उसने पहले दिन मात्र 10 लाख रुपये कमाए थे. मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब रोज एक नया इतिहास रच रही है. चौथे हफ्ते हनुमान अंश ने 61 करोड़ और पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ कमाए थे. तीसरे फिल्म ने 10.40 करोड़ का बिजनेस किया था. चौंकाने वाली बात ये है कि फिल्म ने पहले हफ्ते मात्र 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते 40 लाख कमाए थे.
38वें दिन की कमाई
बात करें 38वें दिन यानी संडे की कमाई की तो 'हनुमान अंश' ने अब तक ₹15.89 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹245.75 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹208.02 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.
'मिर्जापुर द मूवी' का 10वां दिन
बात करें 'मिर्जापुर द मूवी' की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस अच्छी पकड़ बनाई हुई है. ये फिल्म अच्छा-खासा बिजेनस कर रही है. रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. बात करें फिल्म के 10वें दिन की कमाई की तो 'मिर्जापुर द मूवी' ने ₹8.97 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹214.97 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹180.42 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.