Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42: एक्टर शोभित श्रीवास्तव और पूर्णिमा तिवारी की सुपरहिट भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है. इसके साथ ही ये फिल्म अपनी कमाई से नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही है. फिल्म 'हनुमान अंश' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 42 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई का ग्राफ तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 'हनुमान अंश' साल 2026 की सरप्राइज हिट बन गई है. चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ने 42वें दिन कितनी कमाई की और अब तक इसका कुल कलेक्शन कितना हो गया है.

'हनुमान अंश' की कमाई में हुई बढ़ोतरी

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी शोभित श्रीवास्तव स्टारर भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' ने 42वें दिन 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें 41वें दिन की तुलना में 4.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में 80.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. वहीं, मूवी ने भारत में अब तक कुल 243.38 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 287 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी में भी 42वें दिन मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 42वें दिन पूरे भारत में फिल्म 'हनुमान अंश' के 9,160 शो चलाए गए, जिनकी कुल ऑक्यूपेंसी 19.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के शो में 7.92 प्रतिशत, दोपहर के शो में 17.46 प्रतिशत, शाम के शो में 22.08 प्रतिशत और रात के शो में 20.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

300 करोड़ के पार पहुंची 'हनुमान अंश'

फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी कमाई के रिकॉर्ड बनाए हैं. Sacnilk.com के मुताबिक, इस भक्ति फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 309 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

---विज्ञापन---