Hanuman Ansh Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कब कौनसी फिल्म की किस्मत चमक जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता है. इस साल 2026 के शुरुआत से ही बड़ी-बड़ी फिल्मों में दस्तक दी. कई क्षेत्रीय और बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने कई रिकॉर्ड तोड़े. वहीं हाल ही में आई इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का भी काफी क्रेज देखने को मिला. लेकिन क्या आपको पता है कि 2026 की सबसे सफल फिल्म कौनसी है. अगर आप सोच रहें हैं कि 'धुरंधर 2' है, तो आप गलत हैं. कमाई और मुनाफे के आंकड़ों के मामले में साल की सबसे बड़ी हिट 'हनुमान अंश' बन गई है. इस फिल्म ने अपनी लागत का 20 गुना से अधिक बिजनेस कर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को चौंका दिया है.

'हनुमान अंश' ने कमाया 2000% मुनाफा

महान संत बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी बनकर उभरी है. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने अब तक 2000% से अधिक का भारी-भरकम रिटर्न दिया है. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म दो हफ्ते बिल्कुल नहीं चली. लेकिन इसके बाद फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि हर कोई हैरान रह गया. फिल्म के प्रति दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और 'वर्ड ऑफ माउथ' से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

---विज्ञापन---

दो हफ्ते बिल्कुल नहीं चली फिल्म

रिलीज के पहले हनुमान अंश मात्र ₹1.08 करोड़ ही कमा पाई थी. दूसरे हफ्ते इसकी कमाई मात्र 40 लाख हुई. इसके बाद तीसरे हफ्ते फिल्म ने तेजी से कमाई की और इसका कलेक्शन 10.40 करोड़ पहुंच गया और अब चौथे हफ्ते भी फिल्म शानदार कमाई करती नजर आ रही है. अबतक फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 42 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है और ये आसानी से 50 करोड़ रुपये की और बढ़ रही है.

इस मामले में 'धुरंधर 2' भी छोड़ा पीछे

ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि जिस गति से दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, फिल्म का टोटल कलेक्शन 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. अगर ऐसा होता है तो इसका प्रॉफिट मार्जिन 2000 प्रतिशत से बढ़कर 5000% तक जा सकता है. बात करें 'धुरंधर 2' की तो 125 करोड़ के बजट वाली 'धुरंधर 2' ने करीब 1000% का मुनाफा ही कमाया है. इस तरह हनुमान अंश 'धुरंधर 2' को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, 'हनुमान अंश' बाबा नीम करोली की प्रेरक यात्रा को दर्शाती है. इस फिल्म में बाबा के 13 वर्ष की आयु से लेकर एक पूजनीय आध्यात्मिक संत के रूप में स्थापित होने के सफर को बखूबी दिखाया गया है. फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. इसमें चंदन आनंद और शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं.