Haiwaan Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर हैवान (Haiwaan) सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं. 11 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी शुरुआत की है. ओपनिंग डे पर फिल्म मात्र 3 करोड़ ही कमा सकी. ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.
'हैवान' के दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, हैवान (Haiwaan) ने दूसरे दिन अब तक ₹1.32 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.16 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹4.32 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है. इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 3 करोड़ की नेट कमाई की थी.
ओपनिंग डे के बाद वीकेंड पर फिल्म कमाई बेहतर होने की उम्मीद थी. हालांकि शनिवार को भी फिल्म कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई है. वहीं दूसरी ओर हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और मिर्जापुर (Mirzapur: The Movie) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर हैवान की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं.
फिल्म के बारे में
बात करें फिल्म की तो 'हैवान' साल 2016 में आई मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' की ऑफिशियल रीमेक है. इस फिल्म को प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. 'हैवान' की कहानी एक ऐसे सिक्योरिटी मैनेजर श्याम की कहानी है जो देख नहीं सकता, लेकिन उनसे सारे सेंसेज काफी तेज हैं. फिल्म में श्याम बदला लेने पर उतारू और सनकी कातिल परशुराम से एक लड़की को किसी भी हालत में बचाता है.
'हैवान' की कास्ट
इसमें सैफ अली खान, अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर लीड रोल में हैं. फिल्म में एक्टर राजेश शर्मा, राजपाल यादव और दिवंगत एक्टर असरानी भी शामिल हैं. वहीं मोहनलाल ने इसमें एक कैमियो रोल किया है.