Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 7: 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को दर्शकों ने शुरुआत ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया, लेकिन बाद में फिल्म की कमाई तेजी से गिरती गई. सातवें दिन आकर फिल्म की कमाई काफी कम हो गई. आइए इसका टोटल कलेक्शन जानते हैं.

7 दिन में कितनी कमाई?

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन ₹2.60 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹43.75 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹36.85 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने कुल ₹11.25 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹55.00 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

इससे पहले फिल्म ने छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे. देखा जाए तो हर दिन फिल्म की कमाई गिरती जा रही है. इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.

पिछली दो फिल्मों ने 7 दिन में की शानदार कमाई

‘है जवानी तो इश्क होना है’ से पहले वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. एक हफ्ते में ‘बॉर्डर 2’ ने 244.97 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने एक हफ्ते में 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---