Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Collection Day 1: डेविड धवन बॉलीवुड के कॉमेडी किंग कहे जाते हैं. हाल ही में उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है. फिल्म ने सिनेमाघरों में 5 जून को दस्तक दी. इस मूवी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आई हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा मूवी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर.

पेद्दी के साथ क्लैश के बाद भी फिल्म ने की अच्छी शुरुआत

दरअसल, वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में उस वक्त रिलीज हुई है, जब साउथ सुपरस्टार राम चरण की मेगा बजट मूवी पेद्दी ने दस्तक दी थी. यह मूवी 4 जून को रिलीज हुई थी और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. ‘पेद्दी’ ने सिनेमाघरों में दो दिनों में दुनिया भर में 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में भी यह 96 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हालांकि पेद्दी के साथ क्लैश के बाद भी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने अच्छी शुरुआत की है.

---विज्ञापन---

ओपनिंग डे पर 'है जवानी तो इश्क होना है' ने किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस कॉमेडी ड्रामा ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी इस दिन 17 प्रतिशत रही है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 9 करोड़ का कर लिया है और इसने दुनिया भर में 11 करोड़ की कमाई कर ली है.

कैसी है फिल्म की कहानी?

'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर बात करें तो यह एक मैरिड कपल की कहानी है. यह जस और बानी के बारे में है, जिनकी लव लाइफ में तब दरार आ जाती है जब जस बच्चे चाहता है और बाणी मां बनने से इनकार करती है. जिसके बाद जस तलाक के लिए अर्जी देता है और इसी बीच उसकी मुलाकात प्रीत से होती है. इसके बाद फिल्म में कई नए और मजेदार ट्विस्ट आते हैं. फिल्म झूठ, गलतफहमियों और शानदार जोक्स पर बनी है, जो आपको हंसाएगी. बता दें कि फिल्म में वरुण, मृणाल और पूजा के अलावा राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, मनीष पॉल जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Peddi Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘राम चरण’ की फिल्म ने बरपाया कहर, पहुंची 100 करोड़ के बेहद करीब, जानें कलेक्शन

---विज्ञापन---