Drishyam 3 Vs Chand Mera Dil Box Office: इस हफ्ते सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं. जिसमें से एक मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड मूवी दृश्यम 3 भी शामिल है. यह गुरुवार 21 मई को रिलीज की गई है. इसके अलावा लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल ने भी 22 मई को दस्तक दी है. शुक्रवार को दृश्यम 3 की कमाई में गिरावट देखने को मिली है और वहीं चांद मेरा दिल की शुरुआत ठीक ठाक रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन पर.

दूसरे दिन दृश्यम 3 ने कमाए इतने करोड़

दरअसल, 22 मई यानी कि शुक्रवार के दिन दृश्यम 3 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 11.05 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन मूवी की ऑक्यूपेंसी 44.5 प्रतिशत रही है. फिल्म ने कन्नड़ में 10 लाख, मलयालम में 9.85 करोड़, तमिल में 0.40 करोड़ और तेलुगु में 0.70 करोड़ का कारोबार किया है. मूवी ने दो दिनों में दुनिया भर में 76.18 करोड़ की कमाई कर ली है और भारत में इसका नेट कलेक्शन 26.90 करोड़ का हो गया है.

---विज्ञापन---

शुक्रवार को घटी दृश्यम 3 की कमाई

बता दें कि दृश्यम 3 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही थी. जैसा कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ का कलेक्शन किया था. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आ गई है. हालांकि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिल सकता है और शनिवार-रविवार को मूवी की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है.

चांद मेरा दिल ने ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

बात करें लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल की तो यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. जिसे दर्शकों के मिले जुले रिएक्शन मिल रहे है. किसी को फिल्म काफी पसंद आ रही है, तो कुछ को वही बेकार कॉन्सेप्ट लगा है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने 2.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म के शोज 4,944 रहे और इसकी ऑक्यूपेंसी सिर्फ 15 प्रतिशत रही.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Karuppu Vs Raja Shivaji Box Office Collection: सूर्या की फिल्म ने ‘राजा शिवाजी’ को दी मात, पति-पति और वो दो ने 7 दिन में किया इतना कलेक्शन

---विज्ञापन---