Drishyam 3 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की नई फिल्म 'दृश्यम 3' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. सिनेमाघरों में ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 7 पूरे कर लिए हैं. ऐसे में आइए इसकी कमाई के बारे में जानते हैं.
7वें दिन की कमाई
अपने रिलीज के सातवें दिन यानी बुधवार को मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने ₹6.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹87.38 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹75.30 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने अबतक टोटल ₹90.70 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन सकल संग्रह किया है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹178.08 करोड़ हो गया है.
हफ्तेभर छाई रही 'दृश्यम 3'
21 मई को रिलीज हुई ये मलयालय फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. बुधवार को दृश्यम 3 की रिलीज के पूरा एक सप्ताह हो गया है. इन 7 दिनों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और पूरे हफ्ते मोहनाल की दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी हुकूमत जारी रखी है. ओपनिंग वीकेंड तक इसने 50 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया था.
पिछले दिनों की कमाई
बात करें फिल्म के पिछले दिनों की कमाई के बारे में तो, पहले दिन दृश्यम 3 ने 15.85 करोड़ रूपये की शानदार ओपनिंग की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ और तीसरे दिन 13.70 करोड़ जुटाए. चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़, पांचवे दिन 7.70 करोड़ और छठे दिन 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सातवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ का शानदार बिजनेस किया. ऐसे में जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी.