Drishyam 3 Box Office Collection Day 6: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी नई फिल्म 'दृश्यम 3' से तहलका मचा दिया है. 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की ये तीसरी किस्त हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसकी कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म की कहानी हर किसी का दिल जीतने का काम कर रही है. आइए इसके 6वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

6वें दिन की कमाई

रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई 'दृश्यम 3' इन दिनों शानदार कमाई कर रही है. रिलीज के छठे दिन भी फिल्म की धुआंधार कमाई जारी रही. Sacnilk के मुताबिक छठे दिन मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने ₹6.45 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹79.62 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹68.60 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने अबतक कुल 84.70 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 164.32 करोड़ रुपये हो गया है.

---विज्ञापन---

पिछले दिनों की कमाई

पिछले दिनों की कमाई देखें तो,दृश्यम 3 ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ की शानदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन 11.05 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. संडे यानी चौथे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ और पांचवे दिन ₹7.35 करोड़ की धुआंधार कमाई की है. वहीं 6वें दिन फिल्म ने ₹6.45 करोड़ का कलेक्शन तय किया है.

दुनियाभर में छाई 'दृश्यम 3'

इंडिया के साथ ही विदेशों में भी दृश्यम 3 काफी पसंद आ रही है, जिसके चलते इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ के पार पहुंच गया है. फिल्म की कहानी को दुनियाभर में जबरदस्त सराहन मिल रही है. इसके साथ ही निर्देशक जीतू जोसेफ और मोहनलाल की जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस के दिलों को जीत लिया है.

---विज्ञापन---

मोहनला की 'दृश्यम 3' फ्रेंचाइजी

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसर किस्त है. इसकी शुरुआत साल 2013 में आई मलयालम फिल्म दृश्यम से हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 2021 में ‘दृश्यम 2’ आई और अब 2026 में दृश्यम 3 को रिलीज किया गया है, जो फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---