Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर 'दृश्यम 3' तहलका मचा रही है. रिलीज के 5 दिनों में फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. दर्शकों को इसकी कहानी लगातार आकर्षित कर रही है. आइए जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में बनी इस सस्पेंस थ्रिलर के 5वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
दर्शकों की पहली पसंद बनी 'दृश्यम 3'
सुपरस्टार मोहनलाल ने एक बार फिर अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाया है. 'दृश्यम 3' की कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. यही कारण है कि कमाई के मामले में दृश्यम 3 शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है. रिलीज के पांचवे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई तय की है.
5वें दिन की कमाई
पांचवें दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने टोटल ₹7.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹71.74 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹61.80 करोड़ हो गया है. बात करें ओवरसीज कलेक्शन की तो, विदेशों में फिल्म ने अबतक टोटल ₹78.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹150.14 करोड़ हो गया है.
पिछले दिनों की कमाई
पिछले दिनों की कमाई देखें तो, दृश्यम 3 ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ की शानदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन 11.05 करोड़ और तीसरे दिन फिल्म ने 13.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. संडे यानी चौथे दिन इस फिल्म ने 13.85 करोड़ और अब पांचवे दिन ₹7.35 करोड़ की धुआंधार कमाई की है. इस तरह पहले दिन से लेकर अब तक मोहनलाल की दृश्यम 3 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई को बरकरार रखा है.
'दृश्यम' फ्रेंचाइजी
दृश्यम 3 मोहनलाल की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' की तीसर किस्त है. इसकी शुरुआत साल 2013 में आई मलयालम फिल्म दृश्यम से हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 2021 में 'दृश्यम 2' आई औह पहले भाग की तरह इस फिल्म ने भी जबरदस्त कामयाबी हासिल की. अब 2026 में दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी किस्त को रिलीज किया गया है, जो फिलहाल सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.