Drishyam 3 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इस सुपरहिट सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 3 दिन हो गए हैं. इन 3 दिनों में अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. इन 3 दिनों में फिल्म की कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जाता दिख रहा है. फिल्म 'दृश्यम 3' ने महज 3 दिन में भारत में 170 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, वर्ल्डवाइड लेवल पर यह आंकड़ा 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर फिल्म ने अब तक कुल कितनी कमाई की है.

'दृश्यम 3' ने रविवार को मचाया धमाल

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' ने तीसरे दिन 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. इसी के साथ फिल्म ने महज 3 दिनों में भारत में अब तक 176.50 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 211.80 करोड़ रुपये पहुंच गया है. इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से खूब वाहवाही मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है.

---विज्ञापन---

संडे की कुल ऑक्यूपेंसी

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' की ऑक्यूपेंसी में भी तीसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. पूरे देश में तीसरे दिन 'दृश्यम 3' के कुल 17,323 शो चलाए गए, जिनमें कुल फुटफॉल 24,12,130 रहा. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 56.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन सुबह के शो में 42.38 प्रतिशत, दोपहर के शो में 72.08 प्रतिशत, शाम के शो में 80.46 प्रतिशत और रात के शो में 62.23 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

---विज्ञापन---

अजय देवगन और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड लेवल पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ने अब तक दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 272.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.