Drishyam 3 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' पिछले 13 दिनों से सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर कब्जा जमाए हुए है. इसके साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खूब गदर काट रही है. थिएटर में रिलीज के 13 दिन बाद भी बाद भी फिल्म की कमाई करोड़ों में रही है. हालांकि, इस दौरान कई बार फिल्म के कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई है. कुल मिलाकर, फिल्म 'दृश्यम 3' की कमाई में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. इस फिल्म ने भारत में 300 करोड़ के पार और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए जानते हैं कि 'दृश्यम 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल कितनी कमाई की है.
'दृश्यम 3' की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अजय देवगन, तबू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3' ने 13वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसमें 12वें दिन की कमाई के मुकाबले 38.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 328.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 394 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की कमाई चाहे कितने ही उतार-चढ़ाव क्यों आए हो, इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है.
13वें दिन की कुल ऑक्यूपेंसी
फिल्म 'दृश्यम 3' की ऑक्यूपेंसी में भी 13वें दिन गिरावट देखने को मिली. 13वें दिन पूरे भारत में फिल्म के कुल 14,717 शो चले, जिसकी कुल ऑक्यूपेंसी 10.0 प्रतिशत रही. रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को सुबह के शो में 5.46 प्रतिशत, दोपहर के शो में 9.31 प्रतिशत, शाम के शो में 10.23 प्रतिशत और रात के शो में 12.77 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. वहीं, 13वें दिन थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे ऑडियंस की कुल संख्या घटकर 2,97,910 रह गई.
500 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 3' ने वर्ल्डवाइड भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com के मुताबिक, इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 509 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.