Drishyam 3 Box Office Collection Day 11: मलयासम सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर 'दृश्यम 3' (Drishyam 3) को रिलीज हुई 11 दिन हो गए हैं. रिलीज के पहले ही दिन से ये फिल्म धांसू कमाई कर रही है. देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए फिल्म के 11वें दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.

मोहनलाल की सुपरहिट 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी की ये तीसरी और आखिरी फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और जब से ये रिलीज हुई है, इसकी कमाई के आगे बड़ी-बड़ी फिल्में फेल हो रही हैं. अपने रिलीज के दूसरे संडे को भी फिल्म ने करोड़ों का बिजनेस किया. इसकी कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है.

---विज्ञापन---

11वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक 11वें दिन, दृश्यम 3 (मलयालम) ने ₹5.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹112.20 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹96.70 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने अबतक टोटल ₹113.75 करोड़ का टोटल ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹225.95 करोड़ हो गया है.

बाॅक्स ऑफिस पर मोहनलाल का जलवा

21 मई को सिनेमाघरों में हुई ये मलयालय फिल्म पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. रविवार को 5.35 करोड़ की कमाई के साथ ही 'दृश्यम 3' भारत में 100 करोड़ नेट कमाई के बेहद पास पहुंच गई है. बीते 11 दिनों से फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है. ओपनिंग वीकेंड तक इसने 50 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया था. वहीं अब जल्द ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है.

---विज्ञापन---

'दृश्यम 3' के बारे में

बात करें फिल्म की तो मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी किस्त है. इसकी शुरुआत साल 2013 में आई मलयालम फिल्म दृश्यम से हुई थी, जिसमें मोहनलाल पहली बार जॉर्जकुट्टी के किरदार में नजर आए थे. इसके बाद साल 2021 में ‘दृश्यम 2’ आई और अब 2026 में दृश्यम 3 को रिलीज किया गया है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---