Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जीतू जोसेफ के डायरेक्शन बनी इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उतरते ही तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. मलयालम के अलावा कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में भी फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि सबसे ज्यादा कलेक्शन इसके ओरोजिनल यानी मलयालम वर्जन ने किया है. आइए फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में जानते हैं.
'दृश्यम 3' ने की धमाकेदार ओपनिंग
sacnilk के मुताबिक, 'दृश्यम 3' ने अपने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को ₹15.85 करोड़ का नेट कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹18.37 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹15.85 करोड़ हो गया है. बात करें विदेशों में कमाई की तो फिल्म ने पहले दिन टोटल ₹25.00 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹43.37 करोड़ हो गया है.
दृश्यम 3 मलयालम वर्जन : 13.70 करोड़ रुपये
दृश्यम 3 तेलुगु वर्जन : 1.50 करोड़ रुपये
दृश्यम 3 तमिल वर्जन : 45 लाख रुपये
दृश्यम 3 कन्नड़ फिल्म : 20 लाख रुपये
कुल कलेक्शन : 15.85 करोड़ रुपये
एडवांस बुकिंग से फिल्म ने की तगड़ी कमाई
'दृश्यम 3' मोहनलाल की सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'दृश्यम' की तीसरी और आखिरी किस्त है. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म से एक बार फिर मोहनलाल ने अपनी जबरदस्त वापसी की है. रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग से फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई कर ली थी. अपने एडवांस बुकिंग के पहले दिन फिल्म ने भारत में 13.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसमें से 11.54 करोड़ रुपए फिल्म के मलयालम वर्जन ने कमाए, जबकी 1.21 करोड़ रुपए तेलुगु वर्जन, 29.18 लाख रुपए तमिल और 9.60 लाख रुपए इसके कन्नड़ वर्जन ने कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 22.13 करोड़ रुपये हुई है. इस तरह प्री-सेल्स बिजनेस से फिल्म ने दुनियाभर में 35.27 करोड़ रुपये की कमाई पहले ही कर डाली थी.
'दृश्यम 3' का बजट
अब बात करें फिल्म की तो मोहनलाल के अलावा इसमें मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरत, सिद्दीकी, मुरली गोपी और वीना नंदकुमार जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं. फिल्म का बजट 100 करोड़ बताया जा रहा है. पहले दिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है.