---विज्ञापन---

‘दो दीवाने शहर में’ या ‘अस्सी’, बॉक्स ऑफिस पर कौन मारेगा बाजी?

Do Deewane Seher Mein Vs Assi: सिद्धांत चतुर्वेदी की नई फिल्म 'दो दीवाने शहर में' और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' कल यानी 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं. ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में शुरू हो गई है

Do Deewane Seher Mein Vs Assi: इस हफ्ते 20 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में दस्तक दे रही हैं. दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ है तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'अस्सी' और दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'. दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना बना हुआ है. ऐसे में ये देखना काफी खास होगा कि आखिर इनमें से कौन बाजी मारेगा.

पहले दिन कैसा होगा 'अस्सी' का प्रदर्शन

सबसे पहले बात करें तापसी पन्नू स्टारर फिल्म अस्सी की तो ये फिल्म महिलाओं से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर बात करती है. इसे अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. ये एक कोर्टरूम ड्रामा मूवी है जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग में अच्छे आंकड़े सामने आए हैं. आकंड़ों से उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म पहले दिन 1 करोड़ से 2.50 करोड़ रुपए तक के बीच कलेक्शन कर सकती है.

---विज्ञापन---

कैसा रहेगा 'दो दीवाने शहर में' का पहला दिन

वहीं बात करें संजय लीला भंसाली द्वारा प्रोड्यूस की गई और रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दो दीवाने शहर में' की, तो ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में हैं. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की शुरुआत धीमी हो सकती है. आंकड़ों के मुताबिक ये फिल्म पहले दिन 50 लाख से 1.50 करोड़ रुपए तक की कमाई कर सकती है.

---विज्ञापन---

'दो दीवाने सहर में' या 'अस्सी'

आंकड़ों के मुताबिक अभी तापसी पन्नू की 'अस्सी', मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' से थोड़ी आगे निकलते दिख रही है. तापसी पन्नू की अदाकारी और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा का निर्देशन दर्शकों को जरूर आकर्षित करेगा. इससे पहले भी दोनों को जोड़ी को खूब पसंद किया गया है. ऐसे में सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म को अस्सी से जोरदार टक्कर मिल सकती है.


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---