Dhurandhar 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की कमाई और लोगों की बीच उसका क्रेज किसी से छिपा नहीं है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 42 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर 7 फिगर में कलेक्शन कर रही है. हालांकि पिछले कुछ समय से इसकी कमाई में गिरावट देखी जा रही है. लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी 1780 करोड़ के पार का कलेक्शन करने वाली ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी हिट मूवी से पीछे है. इस फिल्म का रिकॉर्ड अभी तक 'धुरंधर: द रिवेंज' नहीं तोड़ पाई है. चलिए आपको उस फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसका वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड 'धुरंधर' अभी तक नहीं तोड़ पाई हैं.

'धुरंधर: द रिवेंज' की गिरी कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 42वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई. इसमें भी फिल्म ने हिंदी भाषा में 0.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.01 करोड़ रुपये, तमिल में 0.1 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, 41वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 10.2% रही. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 1132.99 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिलहाल यह फिल्म अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' जैसी दो बड़ी फिल्मों से सिनेमाघरों में कॉम्पिटिशन कर रही है.

---विज्ञापन---

'धुरंधर: द रिवेंज' इस मूवी से हैं पीछे

वहीं, आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1782.15 करोड़ तक पहुंच गया है. लेकिन इतनी शानदार कमाई करने के बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' से पीछे है. इस मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.06 करोड़ रुपये है. हालांकि, रणवीर की 'धुरंधर: द रिवेंज' इसके काफी करीब पहुंच चुकी है. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि आखिर 'धुरंधर: द रिवेंज' कैसे 'बाहुबली 2' का ये रिकॉर्ड तोड़ती है.