Wednesday, 25 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ की धूम, चार दिन में 750 करोड़ पार, हर जगह टूट रहे रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में तहलका मचा रही हैं. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection

Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection: रणवीर सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की चर्चा हर जगह हो रही है. अपने रिलीज के 24 घंटे में ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं महज तीन दिन में फिल्म ने 500 करोड़ और अब चौथे दिन 700 करोड़ का आंकड़ा भी छू लिया है.

आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज होते ही ये फिल्म ग्लोबल इंडियन ब्लॉकबस्टर बन चुकी है. अपने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन से फिल्म ने हर किसी को चौंका दिया है. इसी के साथ फिल्म ने दुनियाभर में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं. जबरदस्त एडवांस बुकिंग्स, इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओवरसीज हर जगह फिल्म दिन-ब-दिन रेकॉर्डतोड़ कमाई करते नजर आ रही है. इससे भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड (घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर) दर्ज हो गया है.

---विज्ञापन---

दुनियाभर में ‘धुरंधर 2′ की धूम

धुरंधर के सीक्वल धुरंधर द रिवेंज कमाई के मामले में एक नया इतिहास बनाते दिख रही हैं. फिल्म ने हाईएस्ट पेड प्रीव्यूज, सबसे बड़ा ओपनिंग डे, सबसे बड़ा सैटरडे, सबसे बड़ा संडे और दुनिया भर में किसी भी भारतीय फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड बनाया है. ओपनिंग वीकेंड पर अकेले 761 करोड़ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन से साथ धुरंधर 2 ने ग्लोबल स्टेज पर भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क स्थापित कर दिया है.

First published on: Mar 23, 2026 07:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.