Dhurandhar 2 vs Bhooth Bangla Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेस फुल फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का जादू अभी तक सिनेमाघरों पर छाया हुआ है. फिल्म को रिलीज हुए आज 36 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी फिल्म की कमाई भी लगातार आगे बढ़ रही है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई हैं. लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' भी सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है. चलिए आपको ये बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने वर्ल्डवाइड लेवल पर कितना कलेक्शन किया है.
'धुरंधर: द रिवेंज' का टोटल कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 36वें दिन में भी शानदार कलेक्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 1122.49 करोड़ रुपये तक का बिजनेस कर लिया है. 35वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 12.3% रही. वहीं, फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये, तमिल में 0.2 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.03 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड लेवल पर 1766.06 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर लिया है. ऐसा माना जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज' कुछ दिनों में ही 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ देगी.
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ अक्षय कुमार और प्रियादर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' ने 7वें दिन 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 84.05 करोड़ रुपये का व्यापार कर लिया है. 7वें दिन फिल्म की टोटल ऑक्यूपेंस 12.0% रही. वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखी गई है. वहीं इस बीच अगर 'भूत बंगला' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 135.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.