Thursday, 26 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 Box Office Report: रात को अनाचक बढ़ी’धुरंधर 2′ ने की कमाई, रह गई 1000 करोड़ से बस एक कदम दूर

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: रणवीर सिंह की मस्टी-स्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इस समय बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से कब्जा किए हुए बैठी है. फिल्म ने सिर्फ 7 दिन में 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर आंधी की तरह कमाई कर रही है. हालांकि, वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई हैं. इसके बाद भी सिनेमाघरों में फिल्म का जलवा बरकरार है. महज 7 दिनों में फिल्म 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई हैं. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म दिन के उजाले के साथ-साथ रात के अंधेरे में भी धुआंधार कमाई कर रही है. 7वें दिन की रात को भी फिल्म ने ऐसा की कुछ कमाल किया है. चलिए आपको बताते हैं कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अब तक कुल कितनी कमाई की है?

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

---विज्ञापन---

रात बढ़ी: ‘धुरंधर 2’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 7वें दिन 57.09 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया. वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन 47.70 करोड़ रुपये रहा. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 623.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 25 मार्च को रात 10 बजे तक फिल्म ने 43.76 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था. इसका मतलब फिल्म ने रात 10 बजे के बाद 3.94 करोड़ की कमाई की. 7वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया, जो 44 करोड़ रुपये थी. कन्नड़ में 0.20 करोड़, मलयालम में 0.25 करोड़, तमिल में 0.85 करोड़ और तेलुगु में 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 7वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेसी 34.1% रही.

1000 करोड़ के करीब बहुत कमाई

रणवीर सिंह की मस्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा इस बार भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी जारी है. Sacnilk.com के मुताबिक, स्पाय थ्रिलर एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 7 दिनों में दुनियाभर में 994.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब ये फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ एक करवट दूर है. इसके साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं.

First published on: Mar 26, 2026 07:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.