Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 13: रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर पूरी तरह कब्जा जमाए हुए है. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं, लेकिन इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचा रही है. फिल्म के ग्राफ में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिल रही है. इस दौरान फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर की फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ें. लेकिन, इसके बाद भी कुछ फिल्में ऐसी हैं जिसका रिकॉर्ड 'धुरंधर: द रिवेंज' अभी तक तोड़ नहीं पाई है. चलिए आपको बताते हैं कि 'धुरंधर 2' ने इन दिनों कुछ कितनी कमाई की है.

'धुरंधर 2' के 13 दिनों का टोटल कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 899.92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. 13वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 26.1% रही.

---विज्ञापन---

'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी मजेदार कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर के डायरेक्टर में फिल्म 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 13 दिनों में वर्ल्डवाइड 1,435.41 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने कई मूवीज का भी रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

क्या टूटेगा इस पैन-इंडिया फिल्म कारिकॉर्ड?

इतनी कमाई के करने के बाद भी अभी तक 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है. जहां, फिल्म 'धुरंधर 2' का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 899.92 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1435.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कलेक्शन किया है. वहीं, 'पुष्पा 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1234.10 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी.