Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए है, लेकिन इसके बाद भी लोगों के बीच इसका क्रेज बरकरार हैं. सिनेमाघरों की टिकट खिड़की पर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पूरी तरह कब्जा जमा रखा है, जिसका असर हमे फिल्म के 10 दिन के कलेक्शन में देखने को मिला. ‘धुरंधर 2’ की इस आग में कई ब्लॉकबस्टर मूवी के रिकॉर्ड स्वाह हो गए है. जिसमें साल 2025 की भी फिल्में शामिल हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ‘धुरंधर 2’ ने 10 दिन कुल कितनी कमाई की है.
‘धुरंधर 2’ की टोटल कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 10वें दिन 62.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 778.77 करोड़ का कारोबार कर लिया है. 10वें दिन भी फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन हिंदी भाषा में किया, जो 58 करोड़ रुपये था. वहीं, कन्नड़ में 0.30 करोड़, मलयालम में 0.15 करोड़, तमिल में 1.40 करोड़ और तेलुगु में 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 10वें दिन इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 44.8% रही.
‘धुरंधर 2’ ने तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड
इसी के साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी की फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इस लिस्ट में अब अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ शामिल है. ‘धुरंधर 2’ ने एक और रिकॉर्ड बना लिया और हिंदी सिनेमा में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. इसी के साथ फिल्म ने जिसने ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ दिया. अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी भाषा में दूसरे शनिवार को 46 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी भाषा में दूसरे शनिवार को 58 करोड़ रुपये कमाए हैं.
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
रणवीर सिंह की मस्टी-स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी धुआंधार कमाई की है. Sacnilk.com के मुताबिक, आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ 10 दिनों के अंदर दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है. अब ये फिल्म पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है.